कोटा, अक्टूबर 1 -- राजस्थान के कोटा से एक बार फिर सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल के छात्र का शव बुधवार को उसके पीजी रूम में फंदे से लटका मिला। छात्र दिल्ली का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। परिवारवालों को भी सूचना दे दी गई है। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि कि छात्र के परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि पीजी रूम में मिले दस्तावेजों के आधार पर, मृतक की पहचान लकी चौधरी के रूप में हुई है, जो पिछले साल तक एक स्थानीय कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा था, हालांकि फिलहाल वह क्या कर रहा था, उसकी स्थिति अभी पता नहीं चल पाई है। बताया जा रहा है कि लकी चौधरी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.