नई दिल्ली, मई 5 -- राजस्थान के बूंदी जिले के एक छोटे से गांव में मंगलवार को इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां महज 9 साल की एक मासूम बच्ची आवारा कुत्तों के झुंड का शिकार बन गई। यह हादसा सिर्फ एक परिवार ही नहीं, पूरे गांव के लिए ऐसा जख्म बन गया है, जो शायद ही कभी भर पाए।खेतों तक गई थी, लौटकर नहीं आई जानकारी के मुताबिक, बच्ची रोज की तरह सुबह घर से खेतों की ओर शौच के लिए निकली थी। लेकिन उस दिन किस्मत ने उसके साथ ऐसा क्रूर खेल खेला कि वह कभी वापस नहीं लौट सकी। खेतों के पास पहले से घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मासूम की चीखें खेतों में गूंजती रहीं, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था।खामोशी में डूबा गांव, हर आंख नम घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर गली, हर चौपाल पर बस उसी मासू...