कोटा, मई 12 -- कोटा के 'न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल' (एनएमसीएच) में सिजेरियन प्रसव के बाद संक्रमण से 4 महिलाओं की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो वरिष्ठ डॉक्टरों और दो नर्सिंग कर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है जबकि दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि चिकित्सा कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में सख्त प्रोटोकॉल और नियमित स्टरलाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने सोमवार शाम को कोटा पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की।...