नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- योगेंद्र महावर। कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार सुबह नहर किनारे एक बार फिर चीख-पुकार और बेचैनी का माहौल नजर आया। मंगलवार शाम कोटड़ी नहर में नाव पलटने से बहे चार युवकों में से दो के शव बुधवार सुबह निकाल लिए गए। दो अन्य युवक अब भी लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। हादसे के वक्त नाव में सवार सात लोग पानी में बह गए थे। इनमें से एक महिला, नाविक समेत तीन लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए थे। हादसे के बाद से ही लापता युवकों के परिजन नहर के आसपास डटे हुए हैं। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने दोबारा अभियान शुरू किया तो कुछ ही देर में दो युवकों के शव बरामद हो गए। अब बाकी दो युवकों की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन च...