कोटा गेट से संविदा कर्मी की बाइक चोरी
सोनभद्र, जून 15 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत कोटा गेट के अंदर प्लांट में ड्यूटी करने गए एक संविदा कर्मी की बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। कोटा बस्ती निवासी अंकित कुमार सिंह पुत्र जमुना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 13 जून की रात्रि पाली की ड्यूटी करने गया था सुबह 6:00 बजे वापस लौटा तो कोटा गेट के समीप बाइक नदारद थी। आसपास खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बाइक चोरी के मामले में शिकायत के आधार पर छानबिन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.