कोटा, मार्च 18 -- कोटा संभाग का सबसे बड़ा एमबीएस अस्पताल इन दिनों प्री-वेडिंग शूट की वजह से चर्चा में है। अस्पताल परिसर में एक पुलिस अधिकारी और महिला डॉक्टर का प्री-वेडिंग शूट किया जा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन तक पहुंची हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इस प्री-वेडिंग शूट को रुकवा दिया। पता चला है कि पुलिस अधिकारी और महिला डॉक्टर जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस शूट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक जोड़ा प्री-वेडिंग शूट करता हुआ दिखाई दिया। हालांकि इस शूट की जानकारी मिलते ही इसे तुरंत रुकवा दिया गया। इसका वीडियो आज सामने आया है। स्टाफ से पता चला है कि यह प्री-वेडिंग शूट अस्पताल परिस...