कोटा, जून 10 -- Kota New Medical Hospital Case: राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं के अनुसार, इंजेक्शन की शीशियों में दवा की जगह पानी भरा गया था, जिससे प्रसव के दौरान ही महिलाओं की हालत गंभीर होती गई और मौत हो गई। कोलकाता की एक लैब में हुई जांच में इसका पता लगा है। यह भी पता लगा है कि पानी से भरे ये इंजेक्शन पंजाब की एक कंपनी से लाए गए थे। यह मामला तब सामने आया था जब महिलाओं को सीजेरियन डिलीवरी के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती इन पांच प्रसूताओं की डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। आशंका जताई गई थी कि नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के इस्तेमाल ने इनकी मौत हुई है। अब जांच में एक बड़े नकली दवा रैक...