हल्द्वानी, मार्च 1 -- कोटाबाग। कोटाबाग के देचौरी-नया पांडे गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर रविवार को भारी जनाक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है, बावजूद इसके जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों तथा आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...