हल्द्वानी, मार्च 12 -- कोटाबाग। इंडेन गैस ने दोहनिया, मायारामपुर, चांदपुर और पवलगढ़ में 106 सिलेंडर वितरित किए। स्टोर प्रभारी गिरीश शर्मा के अनुसार गोदाम में अब 28 सिलेंडर शेष हैं। प्रबंधक प्रहलाद सिंह मेहरा ने बताया कि आपदा नियमों के तहत 10 प्रतिशत स्टॉक सुरक्षित रखा गया है। इधर, गैस लेने के लिए कोटाबाग गैस गोदाम में काफी भीड़ लग गई लेकिन उन्होंने गैस बुकिंग नहीं की थी। इंडेन गैस कोटाबाग के प्रबंधक प्रहलाद सिंह मेहरा व स्टाफ कर्मी गिरीश शर्मा, योगेश शर्मा व गोपाल दत्त सनवाल मोबाइल से 60 लोगों की ऑनलाइन बुकिंग कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...