हल्द्वानी, जून 11 -- कोटाबाग। ग्राम पंचायत नौदा कल्याणपुर में अवैध प्लाटिंग होने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान निर्मला ढ़ोढियाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गुरुवार को एसडीएम सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नौदा कल्याणपुर में करीब 55 से 60 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि कुछ बाहरी व्यक्ति ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर सस्ते दामों पर जमीन खरीद रहे है। वहीं अवैध प्लाटिंग के कारण बाहर के लोग आकर गांव में बसने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों ग्राम पंचायत की पेयजल लाइन से कनेक्शन देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का प्रयास वहीं हरीश ढ़ोढियाल ने कहा कि 2000 से ग्राम सभा में ग्राम पेयजल समिति है, ऐसे में ज्यादा लोगों को कनेक्शन नहीं दिए जा सकते है। नीरज बिष्ट ने कहा ...