कोटाबाग में अक्तूबर में पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का रोमांच
नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पर्यटन विकास विभाग अक्तूबर 2026 में कोटाबाग में तीन दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन करेगा।जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया, कि फेस्टिवल आयोजन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोटाबाग की भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक सुंदरता पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद अनुकूल है। यहां की ऊंची पहाड़ियां, खुली घाटी और अनुकूल हवाएं इसे इस साहसिक खेल के लिए आदर्श बनाती हैं। फेस्टिवल में देशभर के अनुभवी पैराग्लाइडर्स प्रतिभाग करेंगे और अपने करतबों से रोमांच का अनुभव कराएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इस बार ड्रोन पैरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.