हल्द्वानी, जनवरी 1 -- कोटाबाग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंद्र दत्त त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित कोटाबाग प्रीमियर लीग का आगाज शुक्रवार से होगा। उद्घाटन मैच टीम ब्लैक आंवलकोट और डेंजर 11 हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा। प्रो. एचबी त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को Rs.51,000 और उपविजेता को 31,000 रुपए की नगद राशि व ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मंडल के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष राहुल जोशी, सचिव सुदर्शन कपकोटी और कोषाध्यक्ष विशाल रावत होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...