हल्द्वानी, जुलाई 27 -- कोटाबाग। कुमाऊं विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में बीए और बीएससी (एग्रीकल्चर) की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य प्रो. डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि बीएससी एग्री की 60 सीटों में से 40 पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं और दूसरी मेरिट सूची की प्रक्रिया जारी है। अगस्त माह से नियमित कक्षाएं शुरू करना प्राथमिकता है, जिसके लिए निदेशालय जल्द अनुभवी प्राध्यापकों की तैनाती करेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश त्रिपाठी के अनुसार, विवि का प्रवेश पोर्टल सक्रिय है, इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन कर लें। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी परिसर में प्रवेश की रफ्तार सुस्त, दो सप्ताह में सिर्फ 418 दाखिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...