हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- कोटाबाग। पांडेगांव में मंगलवार को जूनियर हाई स्कूल के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड रामनगर टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आग बुझाने वालों में फायर ब्रिगेड के इंचार्ज कश्मीर सिंह, चालक भोपाल सिंह, फायरमैन पुष्कर रावत, नरेंद्र मेहता, विपिन कंबोज, अजित सिंह और प्रकाश पंत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...