मोतिहारी, जनवरी 29 -- कोटवा, निज संवाददाता। कोटवा थाना क्षेत्र से बुधवार की देर रात तीन युवकों के अपहरण की बात सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवकों का अपहरण स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपहृत तीनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही स्कॉर्पियो सहित दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के तिरहुत नहर के 95 आरडी पर घटित हुई। जगिरहां में आयोजित महायज्ञ में शामिल होकर कई बाइकों से दर्जन भर युवक लौट रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा बाइकों को रोककर कुछ युवकों को जबरन गाड़ी में बैठाया जाने लगा। इसका विरोध करने पर मारपीट भी की गई। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने पिपराकोठी थाना के बथना गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.