कोटवां के तीन फीडरों की क्षमता बढ़ाने को सांसद प्रवीण ने लिखी चिट्ठी
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर विद्युत उपकेंद्र कोटवां के तीन फीडरों की क्षमता बढ़ाने का अनुरोध किया है। सांसद ने कोटवां उपकेंद्र से जुड़े ककरा, दलापुर और मुरारपट्टी फीडरों पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए करने की सिफारिश की है। भाजयुमो के जिला मंत्री धनंजय कुमार मिश्रा ने सांसद से क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की शिकायत की थी। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि इस जनसमस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग को पहले भी पत्र भेजे गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से जनहित में इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.