बोकारो, मई 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला छापामारी दल व चास थाना प्रभारी के सहयोग से तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चास थाना क्षेत्र में विशेष जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला छापामारी दल के सदस्य मो. असलम ने धर्मशाला मोड़, महावीर चौक, तेलीडीह मोड़ व चास मुख्य मार्ग स्थित 53 दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में 15 दुकानदारों व व्यक्तियों को कोटपा कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिनसे अर्थदण्ड के रूप में 4300 की वसूली की गई। जिला परामर्शी मो. असलम ने बताया कि छापामारी के दौरान दुकानों पर लगे तम्बाकू उत्पाद के प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्टर हटवाये गये। साथ ही दुकानदारों को 21 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने संबंधी चेतावनी पोस्टर उपलब्ध कराते हुए उसे अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। को...