कोटद्वार, फरवरी 1 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को बदलने को लेकर उपजे विवाद के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने बताया कि वकील अहमद नाम के एक स्थानीय दुकानदार ने आरोप लगाया है कि खुद को बजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाले कुछ युवकों ने उन्हें दुकान का नाम बदलने के लिए कहा है और साथ ही धमकी भी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपनी शिकायत में अहमद ने लिखा है कि वह पिछले 30 साल से पटेल मार्ग पर 'बाबा स्कूल ड्रेस' नाम से अपनी दुकान चला रहे हैं। 26 जनवरी, 2026 को तीन-चार युवक उनकी दुकान में घुस आए। उन्होंने खुद को कथित तौर पर बजरंग दल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.