कोटद्वार, दिसम्बर 12 -- पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर इस बार की बोर्ड बैठक में चर्चा नहीं होने से आक्रोशित पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने शुक्रवार को निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। पार्षद ने नगर निगम व महापौर पर जनता गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने को कांग्रेस पूर्व ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में नगर निगम की प्रथम बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में जब पूर्व के बिंदुओं पर कार्य के बारे में पूछा गया तो निगम अधिकारी व महापौर गोलमोल जवाब देने लगे। वर्तमान में भी पूर्व की बोर्ड बैठक के बिंदु संख्या 11 के क्रम में सिंचाई गूलों पर स...