चाईबासा, जून 16 -- नोवामुंडी, संवाददाता। कोटगढ़ गांव में रविवार शाम को हुई तेज बारिश से गांव के बीच जल जमाव की स्थिति बनते ही ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कीर्तन मंडप के पास गांव के बीच जल निकासी के लिए पुलिया निर्माण कराया गया है। पुलिया के ऊपर घर बनाने से पानी की निकास द्वार अवरुद्ध हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच से जबतक पानी निकास के लिए स्थायी रूप से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तबतक पानी निकलना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने जेटेया थाने पुलिस से मामले पर हस्तक्षेप कर समस्या निराकरण की मांग की है। यह भी पढ़ें- सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नुआंव रोड गड्ढों में तब्दील यह भी पढ़ें- बैरिया वार्ड 10 : बरसात में जलजमाव से आवागमन दुश्वार, कब जागेंगे जिम्मेदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...