कोटगढ़ में कलश यात्रा के साथ संकीर्तन शुरू
चाईबासा, अप्रैल 20 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ गांव में रविवार को भक्ति और आस्था के साथ ग्रामीणों ने 72 प्रहरी का श्री हरि संकीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। गांव के कीर्तन मंडप परिसर से निकली इस यात्रा में सैंकड़ो महिलाएं सर पर कलश लेकर शामिल हुई। ढोलक,मृदंग के साथ निकली शोभायात्रा कोटगढ़ नदी घाट पहुंची जहां समूचे विधि विधान के साथ पूजा कर पवित्र जल को कलश में भरा गया। हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद कलश यात्रा गांव की गलियों से हो कर कीर्तन मंडप परिसर पहुंची।यहां यह भी पढ़ें- पंडुवा में अति विष्णु महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा गांव महिलाएं कतारबद्ध होकर कलश लेकर चली और मंडप परिसर पहुंच कर पंडितों द्वारा विधिवत रूप से पूजा कर कलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.