कोटखेरवा, गोला इंडियन और एलएमपी इलेवन की शानदार जीत
लखीमपुरखीरी, जून 9 -- पीआईसी के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार की रात खेले गए तीन रोमांचक मुकाबलों में कोटखेरवा, गोला इंडियन और एलएमपी इलेवन ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने देर रात तक आनंद लिया। पहले मैच में इलेवन वारियर्स की टीम ने धीमी शुरुआत की और हर्षित के 30 रनों की मदद से 54 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटखेरवा की टीम ने आयुष्मान के 25 रनों के योगदान से मात्र दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- इलेवन टाइगर्स व अमायरा रोज की टीम बनीं विजेता दूसरे मुकाबले में गोला इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक के 44 और मोहन के 47 रनों की बदौलत 122 रन बनाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.