बांका, मार्च 17 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोझी डेम के घोरटप्पी गांव के समीप पानी में रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव के रूप में हुई है। एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि परिजनों के अनुसार श्रीकांत यादव 13 फरवरी को भोज खाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार की सुबह डेम के पानी में शव तैरता हुआ किसी ग्रामीण की नजर में आया, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज ...