बोकारो, मार्च 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य कोजरम गांव में प्राकृतिक पर्व बाहा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नायके बाबा फुलचंद हेंब्रम, मांझी हाड़ाम बैजनाथ मांझी, क़ुडाम नायके बालेश्वर मांझी एवं जोग मांझी बिंदेश्वर मांझी मांझी की ओर से सरना स्थल पर आदिवासी रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात लोगों को सखुवा का फूल प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस मौके पर आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने संथाली गीत और मांदर की थाम पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण सोरेन ने कहा कि आज हम सभी को अपने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक , रीति-रिवाज को बचाने और रूढिवादी प्रथा को समाप्त करने की जरूरत है, तभी आदिवासी समाज आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर उन्होंने सभी को पा...