कोच में यात्री सुरक्षा के उपकरणों की नियमित जांच हो
वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी) के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंगलवार को बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित (मेंटेनेंस) हो रहे कोचों का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय मौजूद रहे। उन्होंने कोचों में यात्री सुरक्षा से जुड़े उपकरणों की नियमित जांच कर कमियों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। डीआरएम ने कोचों में लगे फायर स्मोक और डिटेक्शन सिस्टम की जांच की। देखा कि आग लगने की स्थिति में यह कैसे अलर्ट करता है। उसके बाद क्या कार्रवाई होती है। उन्होंने सिस्टम के बैटरी बैकअप, अलर्ट मिलने के बाद कोच में ब्रेक लगने, सिस्टम को रीसेट करने तथा जरूरत पड़ने पर इसे बंद करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही आग लगने पर कोच अटेंडेंट की ओर से बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.