नई दिल्ली, मार्च 9 -- टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है, जिसमें से एक बार ट्रॉफी शेयर हुई है। दो वनडे विश्व कप, 3 चैंपियंस ट्रॉफी और 3 टी20 विश्व कप भारतीय पुरुष टीम के कैबिनेट में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही भारतीय टीम आधा दर्जन से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन गौतम गंभीर एकमात्र कोच हैं, जिनकी कोचिंग में भारत ने एक नहीं, बल्कि दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है। गौतम गंभीर ने इस तरह इतिहास रच दिया है। गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं, बल्कि जादूगर हैं। अगर टेस्ट फॉर्मेट को छोड़ दिया जाए तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनसे बेहतरीन कोच भारत को शायद नहीं मिला है। बीते 13-14 महीने में गौतम गंभीर ने दो बार टीम इंडिया को आईसीसी की ट्रॉफी दिला दी है। वह भी दो अलग-अलग कप्तानों के साथ। रोहित शर्मा की कप्तानी मे...