नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अपने दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच गई है। भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले पूरी टीम के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम के खिलाड़ी और सदस्य रविवार की शाम को डिनर में शामिल हुए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह भी मौजूद रहे।बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गंभीर के घर पहुंचे और इस मौके पर शामिल हुए। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट ...