कोच्चि में भारत-अमेरिकी नौसेना का अभ्यास शुरू
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- भारतीय और अमेरिकी नौसेना के बीच होने वाला एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (ईओडी) अभ्यास 2026 सोमवार को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू हुआ। यह इस संयुक्त अभ्यास का आठवां संस्करण है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईओडी में विस्फोटक सामग्री की पहचान करना, उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करना और उससे होने वाले खतरे को खत्म करने का अभ्यास होता है। इस अभ्यास में दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे की तकनीक, उपकरण और काम करने के तरीकों को सीख रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दोनों नौसेनाएं मिलकर बेहतर तरीके से काम कर सकें। इस दौरान दोनों नौसेनाओं के विशेषज्ञों ने अपने ऑपरेशनल अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए। यह पांच दिवसीय अभ्यास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.