सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोचेडेगा के चरकापत्थर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, सीएचओ, सहिया, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन मापन कर ग्रोथ मॉनिटरिंग की गई तथा कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। इसके साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को एएनसी जांच, स्तनपान, ऊपरी आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन किया गया तथा पोषण वाटिका के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को संतुलित एवं सुपोषित भोजन लेने की सलाह दी गई। विशेष रूप से 6 से 9 माह के बच्चों के लिए दिन में 2-3 बार दाल-चावल, स...