कोचीन शिपयार्ड का लाभ 50 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत घटकर 53.77 करोड़ रुपये रह गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 107.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तीन रुपये का अंतरिम लाभांश (60 प्रतिशत) देने की भी मंजूरी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.