जौनपुर, अप्रैल 14 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में कोचिंग पढ़कर लौटते समय एक 12 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को सोमवार की शाम पांच बजे कोचिंग से पढ़ कर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने जबरदस्ती उसे खींचकर पीपल के पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार परिजनों ने जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ...