प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- शहर से साइकिल से घर जा रही 14 साल की छात्रा को 'आरओ' का पानी बेचने वाला विशेष समुदाय का युवक हाईवे पर रोककर छेड़खानी करने लगा। जबरन मोबाइल नंबर लेने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाली के गोंड़े मोड़ के पीछे स्थित एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा साइकिल से शहर में कोचिंग पढ़ने आती है। गुरुवार शाम वह कोचिंग से घर जा रही थी। आरोप है कि अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली के सोनावा गांव के पास आरओ का पानी बेचने वाले विशेष समुदाय के नसीम ने उसे रोक लिया। वह छात्रा से छेड़खानी करते हुए जबरन उसका मोबाइल नंबर लेने का प्रयास करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के युवक पहुंचे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। माम...