अयोध्या, मई 9 -- बीकापुर, अयोध्या। कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही एक छात्रा को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास हाईवे पर हुई।जानकारी के अनुसार गुंधौर निवासी आयुषी कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक पर केस दर्ज स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई है। वहीं पुलिस अज्ञात बाइक सवार ...