कोचिंग से लौट रही छात्रा कार के गेट से टकराकर घायल
अयोध्या, मई 14 -- बीकापुर, संवाददाता। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा सड़क किनारे खड़ी मारुति कार का अचानक गेट खुल जाने से हादसे का शिकार हो गई। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर व कान के पास से खून बहने लगा। घटना बीकापुर कस्बे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अर्चना यादव नामक छात्रा साइकिल से कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक मारुति कार का गेट अचानक खुल गया, जिससे साइकिल सवार छात्रा सीधे गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कार चालक और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल छात्रा की पहचान मरुई सहाय सिंह गांव निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.