जौनपुर, अप्रैल 14 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाए कि उनकी 12 वर्षीय बेटी सोमवार शाम 5 बजे कोचिंग से पढ़ कर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने जबरदस्ती उसे खींचकर पीपल के पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने जब यह बात जाकर परिजनों को बताई तो उनके पैर से जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें- किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार आनन फानन में इसकी सूचना 112 डायल पुलिस और केराकत कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाय...