रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के बड़का चुंबा निवासी दशरथ महतो ने अपने पुत्र करण कुमार के लापता होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने आवेदन देकर पुत्र की जल्द खोजबीन कराने और मोबाइल फोन को ट्रेस कर उसका पता लगाने की मांग की है।

करण कुमार का लापता होना दशरथ महतो ने बताया कि उनका पुत्र करण कुमार 4 जून को अपनी बाइक से कुजू स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर गया था। कोचिंग सेंटर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। इस दौरान करण ने फोन पर बताया कि उसे थोड़ी देर हो जाएगी और वह घर लौट रहा है।

परिवार की चिंता इसके बाद भी जब वह शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दोबारा मोबाइल पर फोन किया। इस बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। प...