मेरठ, जुलाई 1 -- शहर में अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ एमडीए, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कोचिंग सेंटर संचालकों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर कमिश्नर, डीएम से गुहार लगाई। कोचिंग सेंटर संचालकों का कहना है कि वे आजीविका के लिए घर में ही छोटे बैच (20-20 छात्र) पढ़ा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करने की बात कही और प्रशासन से रियायत देने की अपील की है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जगह नहीं मिली, तो वे बच्चों का भविष्य बचाने के लिए खुले में टेंट लगाकर या पार्कों में पढ़ाने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- छोटे कांचिंग सेंटर पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी,डीएम डा.वीके सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने ...