शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महुआ पाठक स्थित उड़ान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सकुलिया निवासी अभिषेक कुमार यादव का महुआ पाठक में उड़ान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर संचालित है। अभिषेक ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब छह बजे कोचिंग सेंटर बंद कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे जब वह केंद्र पर पहुंचे तो मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो सेंटर का सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर दो बैटरियां, एक प्रिंटर, दो कंप्यूटर, एक डिवाइस तथा करीब 10 हजार रुपये की नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद तत्काल कोरोकुइयां...