बागपत, जून 30 -- बड़ौत। मंगलवार को छात्रों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कंपटीशन एग्जाम की तैयारी में हो रही परेशानी का हवाला देते हुए कोचिंग सेंटरों को मानकों के अनुसार चलवाने की अनुमति देने की मांग की। एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों ने बताया की नगर की कोचिंग सेंटर बंद होने से उनके सामने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का संकट गहरा गया है। कहा कि सभी संचालक प्रशासन के मानक पूरे करने को तैयार हैं। छात्रों ने नोटिस भेज कर मानक पूरे करवाने की मांग की, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होने से बचाया जा सके। कहा कि उनकी प्रतियोगी परीक्षाएं भी बेहद नजदीक हैं। यह भी पढ़ें- कोचिंग और लाइब्रेरी खोलने की मांग, डीएम को फिर सौंपा ज्ञापन मांग करने वालों में प्रियांशु, दीपक, रोहन, देव, कपिल, मोनू, कमल, विशाल, मोहन, निखिल, साहिल...