भभुआ, जून 23 -- भगवानपुर। प्रखंड में संचालित कोचिंग सेंटर के मानक की जांच नहीं की जा रही है। कई छात्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां के कोचिंग में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखा, प्रकाश, शौचालय, मैदान, अग्निशामक यंत्र, पार्किंग की सुविधा नहीं है। लैब और लाइब्रेरी तो है ही नहीं। एक बेंच पर चार-पांच छात्र बैठकर पढ़ रहे हैं। शुल्क के अनुसार कोचिंग संचालक सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर के मानक की नहीं हो रही जांचचिकित्सा समस्याएं दवा का नहीं कर रहा असर, जाना पड़ रहा अस्पताल भगवानपुर। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक से दवा लेने पर सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की दवा से जल्दी बीमारी ठीक नहीं हो रही है। ओरगाई की रामसखी देवी ने बताया कि बुखार आने पर वह तीन दिन से ग्रामीण...