आगरा, मई 2 -- ताजगंज स्थित कोचिंग सेंटर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखी 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। कोचिंग संचालक कविता यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंपल्स इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड मेकअप की संचालक कविता यादव ने बताया कि घटना 28-29 अप्रैल की घटना है। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर कोचिंग में दाखिल हुए। सामान को खंगालते हुए अलमारी तक पहुंच गए। ताला तोड़कर अंदर रखे पचास हजार रुपये चुरा लिए। पीड़िता का आरोप है कि यह रकम छात्रों से फीस की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंद घर में ताला तोड़कर नगदी और चांदी के जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...