सहारनपुर, जून 24 -- लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को थाना सरसावा और नकुड़ पुलिस व फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की। एफएसएसओ विनय धनकड़ और थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने भवनों में इमरजेंसी एग्जिट अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संचालकों को शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दो आपातकालीन निकास अनिवार्य हैं और बेसमेंट में कोचिंग संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छात्र-छात्राएं विनय धनकड़ ने बताया कि स...