रामपुर, जून 28 -- राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर क्षेत्र में भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. नितिन कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर संस्थानों एवं आईलेट्स सेंटरों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने नगर में संचालित करीब सात संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्युत सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास द्वार, फर्नीचर की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी सहित लगभग आठ प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं का गहनता से परीक्षण किया और प्रत्येक संस्थान की रिपोर्ट तैयार की। यह भी पढ़ें- कोचिंग, पुस्तकालय, अस्पताल, रेस्टोरेंट, बारातघर में की अ...