बिजनौर, जून 25 -- लखनऊ में हुए अग्निकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ देश दीपक सिंह के नेतृत्व में नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी की विशेष अग्नि सुरक्षा जांच की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। सीओ देश दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, व्यवस्थाओं की हुई जांच किसी भी संस्थान में सु...