प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग सेंटर के भीषण अग्निकांड के बाद प्रयागराज में भी प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। लगातार कोचिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी व अन्य शिक्षण संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग ने 20 कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी की जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकांश संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां मिली। जांच में एनओसी नहीं मिली, तो अधिकांश जगह एक-दो फायर सिलेंडर के भरोसे सुरक्षा का इंतजाम दिखा। अग्निशमन विभाग कर्मियों ने अभियान के दौरान संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को आग से बचाव और उपकरणों से चलाने की बेसिक जानकारी दी। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस भेजकर एक सप्ताह के ...