कानपुर, मई 11 -- चकेरी। एक कोचिंग संचालक से कोचिंग फ्रेंचाइजी लेकर पचास लाख की धोखाधड़ी के आरोप में डीसीपी पूर्वी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोचिंग संचालक आशुतोष मिश्रा के अनुसार वह माल रोड में आईपीएम कैरियर्स की कुछ साथियों के साथ एजुकेशनल फ्रेंचाइजी चलाते हैं। मई 2023 में नितिन राठौड़ नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल की। कहा कि वह एक्सपर्ट एज नाम से कोचिंग सेंटर चलाता है। आशुतोष के अनुसार उनकी मुंबई के अंधेरी वेस्ट सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने की बात कही। उन्होंने दो लाख रुपये फीस व 15 प्रतिशत मासिक रॉयलिटी और 25 हजार महीने पर देने की बात कही। यह भी पढ़ें- कुटरचित चेक से लाखों की रकम निकाली,आरोपियों पर मुकदमा नितिन ने 11 मई 2024 को 51000 रुपये खाते में भेजे। फिर उनके कोचिंग सेंटर आईपीएम कैरियर में बैठने लगा। आरोपी कोचिंग स...