कोचिंग व होटलों की सुरक्षा जांच, हेल्प डेस्क की मांग
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज,संवाददाता। लखनऊ अग्निकांड के बाद सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को बैठक कर छात्र सुरक्षा को लेकर कोचिंग संस्थानों और होटलों के भवन मानकों की जांच कराने की मांग की। वहीं पदाधिकारियों ने दिवंगत छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने कहा कि शहर के कई कोचिंग केंद्र और होटल बिना अग्निशमन एनओसी, आपातकालीन निकास, फायर सेफ्टी उपकरण और बिना पार्किंग जैसी सुविधाओं के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से प्रयागराज में भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाति निरखी ने कोचिंग संचालकों व छोटे व्यापारियों की सुविधा के लिए नगर निगम या पीडीए में 'सुरक्षा एवं अनुपालना हेल्प डेस्क' स्थापित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.