बहराइच, जुलाई 1 -- बहराइच, संवाददाता। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिले के कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस लाइन रोड स्थित एक होटल में कोचिंग एवं लाइब्रेरी वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक आयोजित की। इस दौरान संचालकों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुपालन और संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। संगठन के अध्यक्ष सूरज शुक्ला व महासचिव इ.आशीष चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संचालक संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, आपातकालीन निकास, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के बाद ही संचालन करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करने पर भी जोर दिया गया। संगठन ने बता...