झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिशन कंपाउंड स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्र-छात्राओं ने बे्रनवॉश करने, हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिशन कंपाउंड स्थित स्टडी वल्र्ड क्लासेस कोचिंग सेंटर है। जहां मोहल्ला महाराज नगर पुलिया नंबर नौ निवासी सोहिल अहमद खान अंग्रेजी पढ़ाते थे। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि सोहिल छात्रों का ब्रेनबॉश कर रहे हैं। वह पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। गोमांस खाने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं, छात्रों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया जा रहा था। छात्राओं ने आरोप लगाए कि सोहिल नोट्स देने के बहाने उनका मोबाइल नंबर...