नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर में बुधवार को नाबालिग छात्रा से कोचिंग में छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर में संजीव कुमार शुक्ला पुत्र बिंदेश्वरी शुक्ला निवासी पिपरा पदुम कोचिंग का संचालन करता है। कोचिंग में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा भी पढ़ती है। बुधवार को भी छात्रा कोचिंग पहुंची। आरोप है कोचिंग में एकांत पाकर शिक्षक संजीव कुमार ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। यही नहीं छात्रा के विरोध करने के बावजूद आरोपी ने उसे गले से लगा लिया। किसी त...